इन 5 टू-व्हीलर्स कंपनियों का भारत में दबदबा! इस कंपनी ने अकेले ही एक महीने में बेचीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियांदेश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी hero motocorp ने इस बार भी बिक्री में बड़ा रिकॉर्ड बनाया है।



By Mysmartprice Hindi- October 8, 2022



देश में टू-व्हीलर्स की बिक्री सबसे अधिक होती है। नए-नए मॉडल्स के आने से बिक्री में काफी इजाफा भी होता है। देश में 5 ऐसे ब्रांड्स हैं, जिनकी बाइक्स और स्कूटर्स की बिक्री जमकर होती है। जबकि दो ऐसे ब्रांड्स हैं जिनकी बिक्री का कोई तोड़ ही नहीं है। अगर आप ऑटो प्रेमी हैं और गाड़ियों में रुचि रखते हैं, तो आपको इस बात की भी जानकारी होनी चाहिए कि किस कंपनी के वाहन सबसे ज्यादा बिकते हैं। यहां हम आपको उन टॉप 5 टू-व्हीलर्स कंपनियों की बिक्री के नंबर्स बता रहे हैं, जिनकी बिक्री पिछले महीने (September 2022) में सबसे ज्यादा हुई है।

Hero motocorp (5,07,690 Units Sold)
देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी hero motocorp ने इस बार भी बिक्री में बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी ने पिछले महीने (सितंबर 2022) 5,07,690 लाख यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि बीते साल इसी महीने में कंपनी ने कुल 5,05,462 यूनिट्स की बिक्री की यानी इस बार कंपनी ने 2,228 यूनिट्स ज्यादा बेचे हैं। जिससे इस बार कंपनी की बिक्री 0.44 प्रतिशत की ग्रोथ हुई।

यह भी पढ़ेंः Honda की Prologue Electric SUV से उठा पर्दा, शानदार फीचर्स के साथ लुक है बेजोड़

Honda 2 wheelers India (4,88,924 Units Sold)

देश की दूसरी बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी होंडा 2 व्हीलर्स की बिक्री भी इस बार काफी बेहतर रही है। कंपनी ने पिछले महीने (सितंबर 2022) 4,88,924 लाख यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि इस साल कंपनी ने 25,241यूनिट्स ज्यादा बेची हैं। जिससे इस बार कंपनी की बिक्री 5.44 प्रतिशत की ग्रोथ हुई।



ronin
TVS Motor (2,83,878 Units Sold)
TVS Motor अपने हाई क्वालिटी प्रोडक्ट्स के लिए जानी जाती है। कंपनी ने पिछले महीने (सितंबर 2022) 2,83,878 लाख यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने कुल 2,44,084 लाख यूनिट्स की बिक्री की, यानी इस बार कंपनी ने 39,794 यूनिट्स ज्यादा बेची हैं। जिससे इस बार कंपनी की बिक्री 16.30 प्रतिशत की ग्रोथ हुई। TVS इस फेस्टिव सीजन से काफी उमीदें हैं, अभी हाल ही में कंपनी ने अपनी पावरफुल बाइक ronin को लॉन्च किया है जोकि ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है

By:

Posted in:


Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started